राजनीतिराजस्थानराज्य

ग्राम पंचायत फलवा में सरपंच प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज

फलवा में सरपंच प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज, शिक्षित बेटी किरण आमेटा को मिल रहा अपार जनसमर्थन

फलवा, निंबाहेड़ा। दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत फलवा में चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। प्रत्याशी किरण आमेटा ने त्योहार के मौके पर जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है।

किरण आमेटा अपने प्रतिनिधि भाई विजय आमेटा, परिवारजनों और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पंचायत के हर गांव, हर मोहल्ले, हर घर और हर चौपाल पर पहुंच रही हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, महिलाओं से मुलाकात की और युवाओं से गांव के विकास पर चर्चा की।

ग्रामीणों का कहना है कि किरण आमेटा सरल, मिलनसार और उच्च शिक्षित महिला प्रत्याशी हैं। वे गांव की हर समस्या को अपना मानकर सुन रही हैं। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर समर्थन दिया।

किरण आमेटा का विजन – हर घर पंचायत

किरण आमेटा ने कहा, “फलवा मेरा परिवार है। दीपावली का ये पर्व मेरे लिए गांव के हर घर में दीप जलाने जैसा है। मेरा विजन साफ है – *हर घर पंचायत।* आपको पंचायत की तरफ भटकना नहीं पड़ेगा, पंचायत खुद आपके द्वार आएगी और काम घर बैठे होगा।”

 

उनके मुख्य वादे:

– हर घर स्वच्छ पानी, बिजली

– खदानों का वेस्टेज पानी तलाई, तालाब में डालकर कुओ और ट्यूबवेलों का भू जल स्तर बढ़ाना

– हर गली मोहल्ले में साफ-सुथरी सड़कें

– रोशन, सुसज्जित गली-मोहल्ले और हरियाली ग्राम पंचायत

– जरूरतमंद तक हर योजनाओं का लाभ

– हर पात्र परिवार को आवास और पट्टे

– विद्यार्थियों के लिए सुसज्जित वातानुकूलित लाइब्रेरी

– सुरक्षा के लिए गांव में CCTV कैमरे, फ्री वाई-फाई इंटरनेट

– महिलाओं के लिए गणगौर उत्सव, हर त्योहार पर रोशनी

– स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार के लिए प्राथमिकता

– स्वच्छ, सुसज्जित विशाल गौशाला, अतिक्रमण और सफाई पर विशेष अभियान

– प्रदूषण मुक्त हरियाला गांव – यही मेरा मिशन

– खुलेआम ग्राम सभा और हर वार्ड में वार्ड सभा

वहीं प्रतिनिधि विजय आमेटा ने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, फलवा को आदर्श ग्राम पंचायत बनाना है। गांव का हर काम पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। जनसंपर्क के दौरान समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!