टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

प्रदूषण के धुएं में…..सुलगते गांव लोकतंत्र का इम्तिहान,क्या यही है हमारी आजादी?

​प्रदूषण के धुएं में…..सुलगते गांव लोकतंत्र का इम्तिहान,क्या यही है हमारी आजादी?

विशेष राजनीतिक रिपोर्ट -आकाश शर्मा

निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़। ​आजादी के 79 वर्ष बीत चुके हैं। आज हम स्वतंत्र भारत की हवा में सांस लेने का दावा तो करते हैं, लेकिन जब गांवों की चौपालों पर नजर दौड़ाइए, तो सवाल खुद-ब-खुद चीख उठते हैं। आज जब कोई आम नागरिक अपने हक के लिए आवाज उठाता है, तो वही समाज, जो कभी अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होता था, आज खामोश तमाशबीन बन जाता है या उस आवाज की सामूहिक हत्या में शामिल हो जाता है। इस व्यवस्था के बदलाव के पीछे हैं वे चंद उद्योगपति घराने और उनके कुछ स्थानीय चाटुकार, जिन्होंने गांवों और कस्बों की उपजाऊ जमीन पर सीमेंट कंपनियों की नींव रख दी और अपनी तिजोरियां भरते चले गए। आज वही ग्रामीण अपनी ही बर्बादी का तमाशा चुपचाप देख रहे हैं !

हवा में जहर और जमीन पर दम तोड़ती फसलें

​युवाओं, क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्कों की चमक के पीछे के सच को पहचानिए। घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता के पास बैठिए और उनके दिल की बात टटोलिए। जानिए कि कितनी पीढ़ियों के जतन से उन्होंने ये जमीनें और फसलें सींची थीं। आज उसी उपजाऊ मिट्टी पर फसलें दम तोड़ रही हैं, और इसका सबसे बड़ा खलनायक है अनियंत्रित वायु प्रदूषण । ​गांव की पुरानी तस्वीर और आज की इस बदहाल तस्वीर में साफ फर्क देखा जा सकता है। कुछ लोग चंद फायदों के लिए आपका ही इस्तेमाल कर आपके घरों और परिवारों को नेस्तनाबुद करने की साजिश में जुटे हैं । कल कौन सा गांव पूरी तरह विस्थापित हो जाएगा, आज इसकी कोई गारंटी नहीं है ।

लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार गांव की सरकार…

मौका है अपने अधिकारों को पहचानने का। ग्राम पंचायत फलवा, धनोरा, पालड़ी और माल्याखेड़ी के लगभग 3500 मतदाता आज एक बड़े दोराहे पर खड़े हैं । ​पिछला कार्यकाल आपके सामने है पूर्व सरपंच भोपराज टाक का वह दौर भी गांवों ने देखा है, जिसने कथित तौर पर गांवों को गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी । और आज एक बार फिर, वंडर सीमेंट जैसी बड़ी कंपनियां परोक्ष रूप से इन्हीं चेहरों के परिवार पर दांव खेलने की फिराक में हैं।दूसरी ओर, कंपनियों के खिलाफ प्रदूषण, चरनोट भूमि और स्थानीय युवाओं के रोजगार के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाने वाले विजय आमेठा की बहन किरण आमेठा चुनावी मैदान में हैं। विजय आमेठा वह शख्स हैं जिन्होंने कंपनियों को यह अहसास कराया कि अब यह ग्रामीण समाज झुकने को तैयार नहीं है। ​मैदान में राधा बाई, रेखा जाट, मधु जाट, सीता बाई जाट और दुर्गा देवी आमेठा जैसे अन्य प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। लेकिन सवाल यह नहीं है कि मैदान में कौन-कौन है, सवाल यह है कि गांव की कमान किसके हाथ में जाएगी ?

​अबकी बार, विकास और संघर्ष का चेहरा चुनें

गांव की सरकार चुनने का यह अधिकार ऐसे हाथों में दीजिए जो,​शिक्षित हों और गांव की खुशहाली की स्पष्ट दूरदृष्टि रखते हों । ​युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का संकल्प रखते हों । ​चुनाव के वक्त ही नहीं, बल्कि हर मुश्किल घड़ी में पहले से अपनी आवाज बुलंद करते आए हों । ​बड़ी कंपनियों की आंखों में आंखें डालकर टकराने का माद्दा रखते हों । ​चाहे वह कोई महिला प्रत्याशी ही क्यों न हो, अगर उनमें नेतृत्व की क्षमता और संघर्ष का दम है, तो उन्हें आगे लाइए ।

​चलते-चलते एक बात…..

अभी भी वक्त है। प्रदूषण रूपी दानव और कॉरपोरेट तंत्र के शिकंजे से अपनी आने वाली पीढ़ियों को आजाद कराइए। सभी गांव एकजुट होकर एक शिक्षित, योग्य और संघर्षशील उम्मीदवार को चुनें, ताकि हमारे ये गांव एक बार फिर खुशहाल बन सकें।

​उठो, जागो और अपनी तकदीर का फैसला खुद करो,क्योंकि अब खामोशी सबसे बड़ा गुनाह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!