राजस्थान

चंदेरिया में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर छात्राओं को दी देशभक्ति की प्रेरणा

चंदेरिया में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर छात्राओं को दी देशभक्ति की प्रेरणा

चंदेरिया, चित्तौड़गढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड चंदेरिया में शनिवार को भगत सिंह ब्रिगेड के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, उनके क्रांतिकारी संघर्ष और देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को प्रसाद स्वरूप केले वितरित किए गए और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पेन भी भेंट किए गए। अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन ने छात्राओं में देशभक्ति का जोश भर दिया।

कार्यक्रम में भगत सिंह ब्रिगेड से चंचल कुमार खटीक, गोविंद सिंह लाखनोत, मोहित सुवालका, नवीन सोनी, पहलाद शर्मा, अमित रावण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य हस्तीमल जी वीरवाल एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!